Thursday, September 2, 2010

सेकंड नहीं है समय का सबसे छोटा माप...

समय मापने की विभिन्न इकाइयां...

विशेष नोट : इंडियन इंटरनेशनल सेंटर फॉर रोबोटिक एंड स्पेस साइंस के वैज्ञानिक श्री अरुण कुमार के साथ की गई बातचीत के आधार पर हिन्दी दैनिक पंजाब केसरी ने रविवार, दिनांक 29 अगस्त, 2010 के अंक के साथ प्रकाशित परिशिष्ट में यह जानकारी अपने पाठकों को उपलब्ध कराई थी... उपयोगी लगी, सो, आप लोगों के लिए अपने ब्लॉग पर भी प्रकाशित कर रहा हूं...

भारत ने ही विश्वभर को समय के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े माप का सिद्धांत दिया है... आम लोगों की जानकारी में समय का सबसे छोटा माप सेकंड है, जिसके 100वें भाग तक का भी हिसाब हम खेल (विशेषकर एथलेटिक्स आदि) प्रतियोगिताओं में करते हैं, परंतु यह सूक्ष्मतम माप नहीं है... दरअसल समय का सूक्ष्मतम माप क्रति कहलाता है, जो एक सेकंड का 34,000वां भाग होता है... सो, आइए, जानते हैं, समय के सबसे छोटे माप से लेकर सबसे बड़े माप तक...

1 क्रति = सेकंड का 34,000वां भाग... 

1 तृटि = सेकंड का 300वां भाग... 

2 तृटि = 1 लव... 

2 लव = 1 क्षण... 

30 क्षण = 1 विपल... 

60 विपल = 1 पल... 

60 पल = 1 घड़ी (24 मिनट)... 

2.5 (ढाई) घड़ी = 1 होरा (1 घन्टा)... 

24 होरा = 1 दिवस... 

7 दिवस = 1 सप्ताह... 

4 सप्ताह = 1 मास... 

2 मास = 1 ऋतु... 

6 ऋतु = 1 वर्ष... 

100 वर्ष = 1 शताब्दी... 

10 शताब्दी = 1 सहस्राब्दि... 

432 सहस्राब्दि = 1 युग (कलियुग)... 

2 युग = द्वापरयुग... 

3 युग = त्रेतायुग... 

4 युग = कृतायुग (सतयुग)... 

10 युग = 1 महायुग (43,20,000 वर्ष)... 

1000 महायुग = 1 कल्प... 

1 कल्प = 4.32 अरब वर्ष (432 करोड़ वर्ष)...

(यदि आप यह चार्ट डाउनलोड करना चाहें, तो नीचे दिए चित्र पर क्लिक करें, और फिर राइट-क्लिक करके "Save Picture As" (For Internet Explorer Users) अथवा "Save Image As" (For Mozilla Firefox Users) पर क्लिक करें...)

3 comments:

शायद आप यह भी पसंद करें...

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...