Showing posts with label ग़ज़ल गायक. Show all posts
Showing posts with label ग़ज़ल गायक. Show all posts

Monday, October 10, 2011

नहीं रहे ग़ज़लों के बादशाह जगजीत...


तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से नवाज़े गए सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह का सोमवार, अक्टूबर 10, 2011 को प्रातः आठ बजकर 10 मिनट पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में देहावसान हो गया... उन्हें कुछ ही दिन पहले ब्रेन हैमरेज के बाद यहां भर्ती कराया गया था और उनका ऑपरेशन भी किया गया, परन्तु उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और अंततः मौत ने एक शीरीं आवाज़ को हमेशा के लिए खामोश कर दिया...

जगजीत को अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर के कारण ब्रेन हैमरेज हुआ था... इससे पहले जनवरी, 1998 में उन्हें हार्ट अटैक भी हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया था... अक्टूबर, 2007 में भी धमनियों में आई समस्या की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था... जगजीत का जन्म 8 फरवरी, 1941 को राजस्थान के गंगानगर में हुआ था...

शायद आप यह भी पसंद करें...

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...